Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Ranchi News: राजधानी के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने ओल्ड एज होम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों की देखभाल और इलाज पर दिया जोर

Ranchi News: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कुलगु पिस्का नगड़ी स्थित बिहार समाज कल्याण संस्थान ओल्ड एज होम का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गो का हाल जाना. निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था, साफ सफाई और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए कई जरूरी निर्देश दिए.
बुजुर्गो की सुविधाओं और क्लिनिक व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम के सभी कमरों, किचन, डाइनिंग एरिया और पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने संत मदर टेरेसा क्लिनिक का भी गहन निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध दवाओं, चिकित्सा सुविधाओं और इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली. इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय और आश्रम के केयरटेकर भी मौजूद रहे.

अस्वस्थ बुजुर्गो के इलाज के दिए तत्काल निर्देश दिया गया 
निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि आश्रम में दो बुजुर्ग अस्वस्थ हैं. इस पर उपायुक्त ने तुरंत सिविल सर्जन सदर को निर्देश दिया कि दोनों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जाए. उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों को समय पर स्वास्थ्य जांच और जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होनी चाहिए.

आश्रम प्रबंधन स्वच्छता, बुजुर्गो के पोषण आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर
उपायुक्त ने आश्रम प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी कमरों में साफ सफाई और वेंटिलेशन का पूरा ध्यान रखा जाए. किचन और डाइनिंग एरिया में स्वच्छता के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए. क्लिनिक में नियमित एएनएम की मौजूदगी और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को भी कहा गया. इसके साथ ही बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा बुजुर्गों की सेवा हमारा नैतिक दायित्व
इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग हमारे समाज के अनुभवी नागरिक हैं. उनकी देखभाल, आरामदायक आवास, पौष्टिक भोजन और समय पर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना हमारा नैतिक दायित्व है.”
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !