Jharkhand Weather: झारखंड में तापमान बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने तापमान में और बढ़ोतरी की बात कही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार 8 जून 2025 को राज्य के पूर्वी एवं इसके निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है। साथ ही बताया है कि अगले 2 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी।
रांची के मौसम केंद्र के मौसम पूर्वानुमान विभाग ने हालांकि, कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। कहा है कि रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा जामताड़ा के नारायणपुर में हुई। यहां 40.6 मिमी वर्षा हुई। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस धनबाद में रहा।
मौसम विभाग ने कहा है कि अभी भी मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है। नारायणपुर के अलावा पुटकी, पुटकी डीवीसी, कोनेर डीवीसी, कोनेर, बरही डीवीसी, चाईबासा, बारियातू, बोकारो केवीके, हजारीबाग केवीके, बोकारो थर्मल और चकुलिया में वर्षा हुई है।
झारखंड में तापमान बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने तापमान में और बढ़ोतरी की बात कही है। हालांकि, रविवार को राज्य के पूर्वी एवं इसके निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।