Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Ranchi News: NEET (UG)-2026 को लेकर रांची प्रशासन सख्त, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दी कड़ी निगरानी की हिदायत

Ranchi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन कोलेकर रांची जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में जिला स्तर पर एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में 3 मई 2026 को होने वाली परीक्षा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बताया गया कि यह परीक्षा रांची जिले के 21 उप-केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित होगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभ्यर्थियों को सुरक्षित व अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सुरक्षा, ट्रैफिक और निगरानी को लेकर दिए सख्त निर्देश
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की गरिमा बनाए रखना बेहद जरूरी है, इसलिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए।

फर्जी परीक्षार्थियों और नकल पर रहेगी कड़ी नजर
उपायुक्त ने विशेष रूप से फर्जी परीक्षार्थियों, नकल और अन्य अनधिकृत गतिविधियों पर सख्त नजर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी भी हरकत पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही केंद्र अधीक्षकों, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित निर्णय लिया जा सके। बैठक में आपातकालीन सेवाओं की तैयारी पर भी चर्चा हुई, जिसमें चिकित्सा टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन दल को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

अफवाहों पर नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए। इस ब्रीफिंग में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), पुलिस अधीक्षक नगर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य है कि NEET (UG)-2026 परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !