Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-05-01

IPL 2026: जयपुर में जंग, राजस्थान Vs दिल्ली, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का 43वां मुकाबला आज Jaipur के  Sawai Mansingh Stadium में Rajasthan Royals और Delhi Capitals के बीच खेला जाएगा। राजस्थान की कप्तानी Riyan Parag कर रहे हैं, जबकि दिल्ली की कमान Axar Patel के हाथों में है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और टॉस 7:00 बजे होगा।

बराबरी की टक्कर, आंकड़ों में दोनों टीमें आमने-सामने
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15-15 जीत के साथ दोनों बराबरी पर हैं। इस सीजन में यह दोनों टीमों का पहला आमना-सामना होगा। पिछले सीजन की भिड़ंत बेहद रोमांचक रही थी, जो सुपर ओवर तक गई थी और अंत में बाजी दिल्ली के नाम रही थी।

पिछली भिड़ंतों से मिल रहा कांटे की टक्कर का संकेत
अगर हाल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पिछले 5 मैचों में 2-2 जीत दोनों टीमों ने हासिल की है, जबकि एक मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में गया था, जिसमें दिल्ली ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में आज का मुकाबला भी बेहद कड़ा और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, जहां दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !