Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Chaibasa News: चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 5 भट्ठियां ध्वस्त, 3000 लीटर महुआ नष्ट

Chaibasa News: चाईबासा में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लातासिका गांव में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर महुआ शराब के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया.

यह अभियान थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. पुलिस टीम के पहुंचते ही अवैध कारोबार में शामिल लोग मौके से फरार हो गए, लेकिन प्रशासन ने उनके ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया.

छापेमारी के दौरान जंगल और गुप्त स्थानों पर संचालित 5 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को तोड़ दिया गया. साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और संरचनाओं को भी ध्वस्त कर दिया गया.

कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार शराब बरामद की गई. करीब 3000 लीटर कच्चे माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. बड़े बर्तनों, भट्ठियों और अन्य उपकरणों को जेसीबी और हथौड़ों से तोड़ दिया गया.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फरार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !