Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Seraikela News: सरायकेला के विजय गांव में बाल विवाह रुका, डीएलएसए टीम की कार्रवाई से बची नाबालिग

Seraikela News: सरायकेला जिले के विजय गांव में एक बाल विवाह को समय रहते रोक दिया गया. शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की, जिससे एक नाबालिग लड़की का भविष्य सुरक्षित हो गया.

जानकारी के अनुसार, महिला थाना में प्रतिनियुक्त पारा लीगल वालंटियर तारामणि बंडिया को इस बाल विवाह की सूचना मिली थी. उन्होंने तुरंत डीएलएसए के सचिव को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.

डीएलएसए की टीम जब गांव पहुंची, तब नाबालिग लड़की की हल्दी रस्म की तैयारी चल रही थी. समय रहते हस्तक्षेप कर टीम ने शादी की प्रक्रिया को रुकवाया.

इस कार्रवाई में चाइल्डलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कविता मिश्रा, लेडी सुपरवाइजर माया रानी महतो, महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोतमा, पीएलवी संजीव समेत अन्य सदस्य शामिल थे.

टीम ने बच्ची के माता-पिता को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया. लगातार समझाने के बाद परिजन विवाह रोकने के लिए तैयार हो गए.

अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि बच्ची की पढ़ाई जारी रखने में हर संभव मदद की जाएगी. साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का आश्वासन भी दिया गया.

डीएलएसए, चाइल्डलाइन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह कार्रवाई सफल हो सकी, जिसे एक सराहनीय पहल माना जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !