Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-01

Jamshedpur News: जनगणना-2027 की शुरुआत, उपायुक्त ने खुद किया Self Enumeration

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने अपने आवासीय कार्यालय में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया और जिलेवासियों को भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।


01 से 15 मई तक Self Enumeration

जनगणना अधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी ने बताया कि पहले चरण के तहत 01 मई से 15 मई तक स्व-गणना का कार्य चलेगा। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे।


जनगणना सिर्फ आंकड़े नहीं, भविष्य की योजनाओं की नींव

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि जनगणना को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया केवल आंकड़े जुटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सरकार की योजनाओं को सही पात्रों तक पहुंचाने और आमजन के बेहतर भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !