Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Adityapur Breaking: आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा, फैक्ट्री में काम के दौरान गिरे मजदूर, दो घायल अस्पताल में भर्ती

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयसवाल इंटरप्राइजेज कंपनी में शनिवार को एक गंभीर हादसा सामने आया, जहां काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान ठाकुर बेसरा और रंजीत जैना के रूप में हुई है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए आदित्यपुर के गंगोत्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल रंजीत जैना के अनुसार, वे कंपनी में काम कर रहे थे, इसी दौरान ऊपर टीन शेड बदल रहे एक व्यक्ति अचानक उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो अन्य मजदूरों की मौत की आशंका, आधिकारिक पुष्टि नहीं
घटना को लेकर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि इसी हादसे में दो अन्य मजदूरों की गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शवों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच हादसे के बाद पूरे कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों के बीच भय व्याप्त हो गया।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप
स्थानीय लोगों और मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में काम के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। मजदूरों को बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के ही ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था, जिससे इस तरह की घटना घटी।

ठेकेदार और प्रबंधन पर उठे सवाल
घटना के बाद ठेकेदार मंटू और कंपनी प्रबंधन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें जरूरी सुविधाएं जैसे पीएफ, ईएसआईसी और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते, जबकि काम तेजी और कम लागत में कराने का दबाव बनाया जाता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में असंतोष बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !