Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Adityapur Breaking: आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हादसा, फैक्ट्री में काम के दौरान गिरे मजदूर, दो की हुई मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जयसवाल इंटरप्राइजेज कंपनी में हुए हादसे में नई जानकारी सामने आई है। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जिनकी पहचान रामू मुर्मू और लखेंदर हांसदा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। 

काम के दौरान हादसा, दो अन्य मजदूर घायल
इसी घटना में दो अन्य मजदूर ठाकुर बेसरा और रंजीत जैना भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज आदित्यपुर के गंगोत्री हॉस्पिटल में चल रहा है। घायल रंजीत जैना के अनुसार, वे लोग कंपनी में काम कर रहे थे, तभी ऊपर टीन शेड बदल रहा एक व्यक्ति अचानक नीचे गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से वे लोग घायल हो गए।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था और मजदूरों को बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी उपकरणों के ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था। इसी लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है।

ठेकेदार और प्रबंधन पर उठे सवाल
हादसे के बाद ठेकेदार मंटू और कंपनी प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मजदूरों का कहना है कि उन्हें पीएफ, ईएसआईसी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलतीं और काम जल्द पूरा करने के दबाव में सुरक्षा से समझौता किया जाता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में असंतोष बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !