Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-08

Operation Sindur : ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस का परिचय देने वाले गोमो के वीर बीएसएफ जवान का भव्य स्वागत

गोमो (धनबाद):रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन, गोमो रेलवे स्टेशन पर एक गौरवशाली क्षण देखने को मिला, जब स्थानीय लोगों और परिजनों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवान राजेश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री कुमार ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की रक्षा में असाधारण साहस एवं वीरता का परिचय दिया।
तोपचांची प्रखंड के कालीपारा, गोमो निवासी श्री राधिका राग के पुत्र राजेश कुमार वर्तमान में बीएसएफ की 120वीं बटालियन में तैनात हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने दुश्मन की गोलीबारी का डटकर सामना किया और घायल होने के बावजूद मोर्चे पर डटे रहे। पाकिस्तान की ओर से हो रही भारी गोलाबारी के बीच उन्होंने अद्भुत साहस दिखाते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे न केवल मिशन की सफलता सुनिश्चित हुई, बल्कि अपने साथियों का भी हौसला बढ़ाया।

घायल अवस्था में उन्हें तत्क्षण जम्मू स्थित 166 मिलिट्री अस्पताल सतवारी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। सफल उपचार के बाद उन्हें 25 मई 2025 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद बटालियन की ओर से उन्हें स्वास्थ्य लाभ हेतु 5 जून से 2 जुलाई 2025 तक चिकित्सकीय अवकाश प्रदान किया गया है।

गोमो आगमन पर जैसे ही राजेश कुमार स्टेशन पर पहुंचे, वहां उपस्थित लोगों ने तालियों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। स्थानीय युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर उनके परिवारजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !