Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Hazaribagh News : केरेडारी में महिला हत्या का खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News : केरेडारी थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतका के पति की ही संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।


पारिवारिक विवाद में रची गई साजिश, पिता के साथ मिलकर कराया हमला


घटना 26 अप्रैल 2026 की रात कोयला क्षेत्र के पास हुई थी, जहां महिला को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआत में पति विकास प्रजापति के बयान पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपने पिता और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।


बाइक समेत सबूत बरामद, फरार आरोपी की तलाश जारी


मामले में पुलिस ने विकास प्रजापति, नरेश प्रजापति और लालेश्वर गंजू को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य अहम सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !