Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-08

Baraatis Created A Ruckus And Beat Up The Girl Family: शादी मे जयमाला का रस्म नहीं हुआ तो बारतियों ने जमकर किया बबाल,लाठी डंडो से किया लड़की वालो की जमकर पिटाई

Baraatis Created A Ruckus And Beat Up The Girl Family:विवाह में सिंदूरदान से पूर्व वर्णमाला का प्रावधान है। लेकिन कुछ परिवार ऐसे भी होते हैं जो इन रीति रिवाज को नहीं मानते है और यही विवाद का कारण बन गया वैशाली के पातेपुर प्रखंड के बलिगांव थाना क्षेत्र के चकमीर वॉकी गांव में समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के आनंदपुर मोरवा से बारात आई।
नाच गाने के बाद जब बारातियों को स्वागत के लिए बिठाया गया तो उसमें से कुछ दूल्हा के
 साथी लोग जबरन वरमाला करने की जिद करने लगे। वधू पक्ष के लोगों ने समझाया कि हमारे खानदान में यह रीतिरिवाज नहीं चलता।
फिर क्या था वर पक्ष ने धमकी दिया कि अगर वरमाला नहीं होगा तो यहां से दूल्हा को बिना शादी किए ही वापस घर ले जाएंगे।
फिर काफी समझाने बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हो जाती है। बारातियों को भोजन करवाया जाता है शादी भी हो जाती है। लेकिन उसे दुल्हन के साथ उसका भाई जैसे ही आनंदपुर मोरवा यानी लड़की के ससुराल पहुंचता है वैसे ही उसे जमकर लाठी डंडे से पीटा जाता है और मार मार कर लहूलुहान कर दिया जाता है। फिर लड़की के भाई ने घर वालों को फोन लगाया और यहां से लड़की के पिता सहित कई लोग लड़की के ससुराल पहुंचे।


फिर क्या था जितने लोग वहां पहुंचे दोबारा उन सभी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। जिसका वीडियो आप सौफ तौर देखा जा सकता है। इधर घायलों का सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। लड़की के परिजन ने इस मामले पर बताया की शादी मे जयामला नहीं किया गया तो लडको वालो ने मार पीट कर घायल कर दिया।घटना तीन दिन पूर्व का बताया जा रहा है।मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !