Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Bokaro Newa : अस्पतालों के लिए सरकार ने जारी किए 2.73 करोड़, आउटसोर्सिंग सेवाओं को मिलेगा बल

Bokaro News : झारखंड सरकार ने बोकारो जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2 करोड़ 73 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की है।


अस्पताल, लैब और स्वास्थ्य केंद्रों में आउटसोर्सिंग सेवाएं होंगी मजबूत


जारी की गई राशि का उपयोग बोकारो जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, कार्यालयों, प्रयोगशालाओं और डायग्नोस्टिक सेंटरों में आउटसोर्सिंग सेवाओं को बनाए रखने के लिए किया जाएगा। हालांकि इस व्यवस्था में मेडिकल कॉलेजों को शामिल नहीं किया गया है।

इस फंड के जरिए विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।


भुगतान में पारदर्शिता के निर्देश, सिविल सर्जन होंगे जिम्मेदार


सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन करेंगे, जिसके बाद ही भुगतान किया जाएगा।

बोकारो के सिविल सर्जन को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है, जो कोषागार से राशि की निकासी करेंगे। साथ ही, हर महीने की 10 तारीख तक खर्च का विवरण विभाग को भेजना अनिवार्य किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !