IPL 2026: आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 3 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और दिन का पहला मैच रहेगा।
एसआरएच का दमदार प्रदर्शन, केकेआर पर दबाव
इस सीजन में हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में दिखी है। उन्होंने 9 में से 6 मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति बनाई है। वहीं कोलकाता की टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जिससे उनके प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है। केकेआर के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा अहम बन गया है।
हेड टू हेड में केकेआर का पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 20 मैच केकेआर ने जीते हैं जबकि एसआरएच को 11 में जीत मिली है। हैदराबाद के इस मैदान पर भी केकेआर का हल्का सा दबदबा देखने को मिला है, जहां उन्होंने 7 में से 4 मैच अपने नाम किए हैं।
अभिषेक-हेड की जोड़ी पर रहेंगी निगाहें
इस मुकाबले में सभी की नजरें अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की ओपनिंग जोड़ी पर रहेंगी। दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और टीम को तेज शुरुआत दिला रहे हैं। खासकर अभिषेक शर्मा 400 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में हैं, ऐसे में एक और बड़ी पारी उन्हें टॉप पर पहुंचा सकती है।