Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने चांडिल-टाटा रेल सेक्शन में ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट कहा कि इस रेलखंड की स्थिति अब “अस्वीकार्य” हो चुकी है और इसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
दो साल से जारी समस्या, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षो से यात्री ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जबकि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियों की आवाजाही बिना किसी बाधा के जारी है। इससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राथमिकता पर उठे सवाल, आम लोगों की परेशानी गहरी
उन्होंने कहा कि इस देरी का असर हजारों यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। यह केवल संचालन की समस्या नहीं, बल्कि प्राथमिकता तय करने का मुद्दा है, जहां यात्री सुविधाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
रेलवे मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
रेलवे मंत्री Ashwini Vaishnaw से अपील करते हुए सोरेन ने कहा कि चांडिल-टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर ट्रेन देरी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।