Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-08

Jamshedpur Sarjamda Panchayat: जमशेदपुर सरजमदा पंचायत के ग्रामीणों के बीच संयुक्त ग्राम सभा का आयोजन

Jamshedpur Sarjamda Panchayat : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिण सरजमदा पंचायत मे पंचायत समिति फंड से नाली निर्माण कराया जा रहा, वही स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया है की समिति के द्वारा बिना ग्राम सभा कराये नाली निर्माण कराया जा रहा.

और ना ही दोनों पंचायत के ग्रामीणों की राय ली गयी,इन सारी मुद्दों को लेकर रविवार को सरजमदा के निधिर टोला मे दक्षिणी सरजमदा और उत्तरी सरजमदा पंचायत के ग्रामीणों के बीच संयुक्त ग्राम सभा का आयोजन किया गया था इस ग्राम सभा मे माझी बाबा ग्राम प्रधान प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख और दोनों पंचायत की मुखिया, समिति सदस्यों और ग्रामीण उपस्थित हुए वही ग्रामीणों ने भारत के संविधान के किताब पर हाथ रखकर ग्राम सभा में अपनी बातें रखी और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण होने से जो समस्या उत्पन्न होगी उसके जिम्मेवार कौन होंगे.

ग्रामीणों ने कहा की नाली निर्माण होने सड़क छोटी हो जायगी,जब इसकी शिकायत जिला परिषद सदस्य से किया गया तो उनके द्वारा ग्रामीणों को कहा गया कि हम किसी भी ग्राम सभा को मानते नहीं है ग्राम सभा को नहीं जानते हैं इन मुद्दों को भी ग्राम सभा के बीच में रखा गया है इन मुद्दों को लेकर माझी बाबा कहना है कि सरकार के द्वारा या पंचायत स्तर पर जो भी योजना बनती है उन योजना का ग्राम सभा से पास किया जाता है.

और ग्राम सभा से ही पारित विकास योजना को धरातल पर उतरा जाता है लेकिन इस नाली निर्माण में किसी भी प्रकार के कोई ग्राम सभा नहीं की गई है जिस कारण आज विवाद उत्पन्न हो रही है उन्होंने इस ग्राम सभा में उठे मुद्दों को लेकर बोला कि ऐसे जनप्रतिनिधि नहीं बोलना चाहिए कि ग्राम सभा को नहीं मानते हैं अगर बोले हैं तो बहुत दुख दायक बात है 5th शेड्यूल एरिया में गांव का ग्राम सभा मान्यता है .

किसी भी जनप्रतिनिधि की पंचयात झेत्र मे विकास योजना को ग्राम सभा से पारित किया जाता है वही पंचायत समिति सदस्य शिवम बॉयपायी ने कहा कि ग्रामीणों ने इस नाले निर्माण को लेकर आवेदन दिया गया था उसी के आधार पर हमने इस नाली का निर्माण करा रहे हैं उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के फंड में किसी भी तरह के कोई ग्राम सभा नहीं की जाती है .

ग्रामीण के आवेदन से ही पंचायत मे विकास कार्य करते है फिलहाल संयुक्त ग्राम सभा में या निर्णय लिया गया है की जिला परिषद और और पंचायत समिति के फंड से बनने वाले नाली निर्माण कार्य को यथा स्थिति रखा जायेगा, ज़ब तक विभागीय इंजिनियर और जिला परिषद से बता होने पर तब कार्यशुरू किया जायेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !