Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Jamshedpur Accident News: साकची में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के अरुणा रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़ा और बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मौके पर कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई है. इसी के आधार पर पुलिस वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है. बताया जा रहा है कि वाहन किसी स्थानीय युवा संगठन से जुड़े व्यक्ति का हो सकता है.

स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. साकची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !