Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Ramgarh News : चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, 1.40 लाख नकद और करीब 4 लाख के जेवर गायब

Ramgarh News : शहर के कुंदरू रोड स्थित छतरमांडू इलाके में चोरों ने एक बंद घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर का ताला तोड़कर नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।


परिवार शादी में गया था, लौटने पर खुला राज


पीड़ित सिकंदर नायक अपने परिवार के साथ 25 अप्रैल को पतरातू में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 3 बजे जब वे लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर अलमारी का ताला भी टूटा पाया गया, जिससे चोरी की आशंका पक्की हो गई।


अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


चोर घर से करीब ₹1.40 लाख नकद और सोने-चांदी के कई आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में झुमके, मंगलसूत्र, मंगटीका, नथ, बाली, चांदी की पायल, चेन और ब्रेसलेट शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !