Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Adityapur News: आदित्यपुर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में अकेली रह रही थी

Adityapur: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 11 में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की। जिससे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया है। मृतका की पहचान कृष्णा मिश्रा की 25 वर्षीय बेटी नेहा मिश्रा के रूप में हुई है, जो गम्हरिया के बीको मोड़ स्थित ASL एंटरप्राइजेज में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि नेहा पिछले करीब 10 दिनों से घर में अकेली रह रही थी, क्योंकि उसके माता-पिता पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे।

बंद दरवाजा देख पड़ोसियों को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना
रविवार को जब पड़ोसियों ने लंबे समय तक घर का दरवाजा बंद देखा और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आरआईटी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मौजूदगी में घर का दरवाजा खुलवाया गया, जहां अंदर का दृश्य देख सभी लोग स्तब्ध रह गए।

फंदे से लटका मिला शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घर के अंदर नेहा मिश्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और लोग इस हादसे से गहरे सदमे में हैं।

माता-पिता को दी गई सूचना, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मौजूद मृतका के माता-पिता को सूचना दे दी गई है और वे आदित्यपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को शीत गृह में सुरक्षित रखवाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !