Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Hazaribagh News: देहरादून हॉस्टल में हजारीबाग के छात्र की मौत, एनडीए अभ्यर्थी आर्यन राज फंदे से लटका मिला

Hazaribagh News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई कर रहे झारखंड के हजारीबाग निवासी छात्र आर्यन राज का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला. वह सहस्रधारा क्षेत्र के काला गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान में रहकर एनडीए की तैयारी कर रहा था. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
सुबह साथियों के जाने के बाद कमरे में अकेला था छात्र, लौटने पर फंदे से लटका मिला
शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अन्य छात्र कोचिंग के लिए निकल गए थे, जबकि आर्यन राज कमरे में ही मौजूद था. करीब साढ़े आठ बजे एक छात्र के लौटने पर कमरे के अंदर आर्यन को फंदे से लटका हुआ पाया गया. सूचना मिलते ही कोचिंग प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ.

तबीयत खराब होने की जानकारी, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
पुलिस के अनुसार साथियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से छात्र की तबीयत ठीक नहीं थी. घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है. सूचना मिलने पर परिजन हजारीबाग से देहरादून पहुंचे. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !