Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Seraikela News: इंडो डैनिश टूल रूम केस में मृतक कर्मी के परिवार को सहारा? पहली वार्ता में दिखी उम्मीद

Seraikela News: आदित्यपुर में इंडो डैनिश टूल रूम के एक कर्मी की बिहार में हुई मौत के बाद समाज के प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच पहली अहम वार्ता संपन्न हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षी युवा मंच के सदस्य और समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य फोकस मृतक के आश्रितों के भविष्य की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सहायता पर रहा।

मंच अध्यक्ष बोले-यह पहला चरण, आगे होगी निर्णायक बैठक
मंच के अध्यक्ष कमलनयन ने बताया कि यह वार्ता का पहला चरण था, जिसमें कई महत्वपूर्ण मांगों पर प्रबंधन की ओर से सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि मृतक के आश्रितों के आने के बाद एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बाकी मांगों और व्यवस्थाओं को विस्तार से रखा जाएगा। इसके बाद ही अंतिम निर्णय सामने आएगा।

प्रबंधन ने दिखाया सकारात्मक रुख, परिवार को सहयोग का भरोसा
प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक रविंद्र कुमार ने कहा कि मानवता के आधार पर कई मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है और आगे भी सहयोगात्मक रुख जारी रहेगा। बैठक के बाद समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि मृतक परिवार को उचित सहयोग मिलेगा और अगली बैठक में ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !