Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-09

Armed Robbers Attack : सिमडेगा के समसेरा चर्च में डकैती, पल्ली पुरोहित पर जानलेवा हमला – तीन धर्मगुरु घायल

सिमडेगा: जिले के बोलबा थाना क्षेत्र अंतर्गत समसेरा स्थित चर्च में शनिवार देर रात डकैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार अज्ञात अपराधियों ने चर्च परिसर में स्थित पल्ली पुरोहित के आवास पर धावा बोलकर न केवल जमकर लूटपाट की, बल्कि वहां मौजूद धर्मगुरुओं पर भी जानलेवा हमला कर दिया।
लुटेरों ने चर्च के पल्ली पुरोहित इग्नेशियुस टोप्पो पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में धर्मगुरु रोशन सोरेंग और अगुस्टिन डुंगडुंग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज फिलहाल बोलबा के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बोलबा थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस घटना से स्थानीय समुदाय में दहशत का माहौल है और लोग चर्च परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। चर्च के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !