Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jharkhand News: रांची में बनेगा अत्याधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष और योग से मिलेगा उपचार

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने देसी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है. यह सेंटर कांके स्थित रिनपास परिसर में बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इसके लिए राशि का प्रावधान भी किया है. इस सेंटर में आयुष चिकित्सा पद्धति के साथ साथ योग और अन्य पारंपरिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा दिया जाएगा.

प्रस्ताव के अनुसार, यहां मरीजों के इलाज के साथ साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. लोगों को बदलती जीवनशैली के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के तरीके सिखाए जाएंगे. साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की सुविधा भी होगी.

यह सेंटर राज्य के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके आधार पर रांची को छोड़कर अन्य 23 जिलों में हेल्थ कॉटेज स्थापित करने की योजना है. इन छोटे केंद्रों के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है.

सरकार का मानना है कि इस पहल से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !