Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jharkhand News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह को सौंपा गया पुलिस पेपर; कोर्ट में 30 मई को होगी अगली सुनवाई

Jharkhand News: रांची में सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष पीएमएलए अदालत में सुनवाई हुई. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को पुलिस पेपर सौंप दिया. इसके साथ ही अब केस में आरोप गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 30 मई तय की है.

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मीरा सिंह के खिलाफ ECIR 8/2025 के तहत केस दर्ज किया है. एजेंसी पहले ही इस मामले में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल कर चुकी है, जिस पर अदालत संज्ञान ले चुकी है.

करीब दो साल पहले ईडी ने मीरा सिंह और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान 12.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे. पूछताछ में इस राशि के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका.

छापेमारी के दौरान आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए थे, जिन्हें जांच के लिए रखा गया है. मीरा सिंह पहले खूंटी में तैनाती के दौरान रिश्वत मामले में भी चर्चा में आई थीं, जहां एसीबी ने उन्हें 10 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया था. बाद में उसी मामले को आधार बनाकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच शुरू की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !