Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट का आदेश, JET परीक्षा में लाइब्रेरी साइंस और शारीरिक शिक्षा विषयों को शामिल करने पर विचार करे सरकार

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा JET 2024 को लेकर अहम निर्देश दिया है. अदालत ने राज्य सरकार से लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स जैसे विषयों को परीक्षा में शामिल करने पर विचार करने को कहा है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जताई कि स्पेनिश और जापानी जैसी विदेशी भाषाओं को परीक्षा में जगह दी गई है, जबकि लाइब्रेरी साइंस और शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल नहीं हैं.

अदालत ने कहा कि करीब 20 साल बाद JET परीक्षा आयोजित हो रही है, ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलना जरूरी है. अन्य विषयों के उम्मीदवार जहां NET और JET दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं, वहीं इन विषयों के छात्र केवल NET तक सीमित हैं.

हाईकोर्ट ने सरकार को इस मामले में 12 सप्ताह के भीतर विधिसम्मत निर्णय लेने का निर्देश दिया है. साथ ही यह स्पष्ट किया है कि इस आदेश का वर्तमान JET 2024 परीक्षा प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !