Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jamshedpur News: झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र की सातों सीटों पर भाजपा की जीत के बाद डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में सम्मान

Jamshedpur News: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मिली व्यापक जीत के बाद झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के प्रभारी रहे डॉ दिनेशानंद गोस्वामी का जमशेदपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया. बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी.
सातों विधानसभा सीटों पर पहली बार जीत, क्षेत्र में भाजपा का विस्तार
जानकारी के अनुसार, झाड़ग्राम लोकसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा ने सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. इसमें झाड़ग्राम जिले की चारों सीटों के साथ - साथ पश्चिम मेदिनीपुर की दो और पुरुलिया की एक सीट शामिल है. यह पहली बार है जब इस लोकसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर भाजपा को सफलता मिली है. पार्टी नेतृत्व ने इस क्षेत्र की जिम्मेदारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को सौंपी थी. उनके कार्यकाल में संगठन ने मजबूत प्रदर्शन किया और सभी सीटों पर जीत हासिल की.

जीत का श्रेय केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया
इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, केंद्र सरकार की नीतियों और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को दिया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह परिणाम कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास और संगठन की मजबूती का नतीजा है. डॉ गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं का आभार जताया.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद, दी शुभकामनाएं
सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह और जितेंद्र राय, जिला मंत्री तन्मय झा और भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने डॉ गोस्वामी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !