Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Seraikela News: कांड्रा टोल के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर हुई कार्रवाई

Seraikela: सरायकेला पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर कांड्रा टोल के समीप यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने किया, जहां पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की।

कई वाहन चालकों का कटा चालान
जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया। पुलिस ने मौके पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान की जा सके। नियम तोड़ने वाले चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

लगातार चल रहा है विशेष अभियान
यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान पिछले सात दिनों से लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील भी की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !