Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-09

Jamshedpur Police In Action: परसुडीह में लूट की वारदात के 2 घंटे के भीतर दो अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने लूटा गया सामान किया बरामद

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई लूट की वारदात में पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की। स्कूटी सवार दो अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार अनूप कुमार मंडल के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका पर्स, मोबाइल, ₹1200 नगद, जरूरी दस्तावेज और बाइक की चाभी लूट ली। यह घटना थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर, जमशेदपुर ब्लॉक कार्यालय के पास घटी।
सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा के रहने वाले भरत सिंह और रोहित मछुआ को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से पीड़ित का सैमसंग मोबाइल, नगद ₹1200, बाइक के कागजात और चाभी बरामद की है।

इस संबंध में विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और विभिन्न थाना क्षेत्रों से जेल जा चुके हैं। डीएसपी ने पुलिस टीम की तत्परता और सजगता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !