Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamshedpur Road Accident: मानगो में कंटेनर की टक्कर से पेड़ टूटा, फॉर्च्यूनर पर गिरने से दो लोग घायल

Jamshedpur: मानगो रोड स्थित नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के सामने गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर पास से गुजर रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल
हादसे के समय फॉर्च्यूनर वाहन में दो लोग सवार थे। पेड़ गिरने से गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने कंटेनर को किया जब्त
सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को जब्त कर थाना ले गई है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !