Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Chakulia News: चाकुलिया सीएचसी के नए बीपीएचयू भवन में गिरा सिलिंग का प्लास्टर, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Chakulia: चाकुलिया प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने नए बीपीएचयू भवन में गुरुवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब भवन की सिलिंग का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त वहां कोई स्वास्थ्यकर्मी या मरीज मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक प्लास्टर गिरने की घटना ने भवन निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुछ महीने पहले ही हुआ था भवन का निर्माण
जानकारी के अनुसार बीपीएचयू भवन का निर्माण कुछ ही महीने पहले कराया गया था। भवन को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था, लेकिन इतनी जल्दी ही सिलिंग का हिस्सा टूटकर गिर जाना लोगों को चौंकाने वाला लग रहा है। घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। उनका कहना है कि यदि यह हादसा कामकाज के दौरान होता, तो किसी कर्मचारी या मरीज को गंभीर चोट लग सकती थी।

इसी भवन में मरीजों के सैंपल की होती है जांच
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि इसी भवन में मरीजों के रक्त सहित अन्य सैंपलों की जांच की जाती है। यहां प्रतिदिन स्वास्थ्यकर्मी बैठकर जांच प्रक्रिया से जुड़े कार्य करते हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जिस जगह प्लास्टर गिरा, वहां अक्सर मरीजों और कर्मचारियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में घटना ने सभी को डरा दिया है और अब लोग भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं के तहत बनने वाले भवनों में यदि कुछ ही महीनों में इस तरह की स्थिति सामने आने लगे, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय लोग भवन की जांच कराए जाने तथा निर्माण में हुई संभावित लापरवाही की जांच की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !