Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Chatra Crime News: चतरा में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 ग्राम नशीला पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

Chatra: चतरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम नावाडीह स्थित भेलवारा मोड़ के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में जुटे हुए हैं। सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

ब्राउन शुगर, मोबाइल और बाइक बरामद
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भेलवारा मोड़ इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से करीब 10 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से ओप्पो कंपनी का एंड्रायड मोबाइल फोन और एक एचपी शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
इस कार्रवाई के बाद पत्थलगड़ा थाना में  मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नजर रखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !