Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Kapali Crime News: कपाली में बेखौफ बदमाशों का तांडव, माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.5 लाख की लूट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

Kapali Crime News: कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूबी इलाके में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी को निशाना बनाते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना दोपहर करीब 3.50 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार कंपनी का कर्मचारी कलेक्शन का पैसा लेकर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियार दिखाकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. विरोध की आशंका को देखते हुए अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की.

वारदात के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार अपराधियों की पहचान में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !