Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Jamshedpur News: महाराणा प्रताप जयंती पर जमशेदपुर में होंगे भव्य आयोजन, मरीन ड्राइव पर जुटेंगे हजारों लोग

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 9 मई को महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. इसको लेकर झारखण्ड क्षत्रिय युवा संघ ने बुधवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. आयोजन को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों और इकाइयों में उत्साह देखा जा रहा है.

कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह ने बताया कि जयंती समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर होगी. पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

आयोजकों के अनुसार झारखण्ड क्षत्रिय संघ, युवा संघ और महिला संघ की कुल 27 इकाइयां भगवा ध्वज के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी. सभी इकाइयां महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ शोभायात्रा और माल्यार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

जयंती समारोह के दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा. इसमें शहर के शिक्षाविद और इतिहासकार महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार रखेंगे. इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मीठे पेय पदार्थों के सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे. जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया जाएगा.

संघ के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने बताया कि समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों और सभी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !