Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Jharkhand News: बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से एक और युवती लापता, हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Jharkhand News: बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से एक और युवती के लापता होने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है. 14 वर्षीय बालिका के 16 अक्टूबर 2020 से गायब होने के मामले में उसकी मां उषा झा ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर कर बेटी की बरामदगी की मांग की है.

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब इसी थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय पुष्पा कुमारी के गायब होने के मामले में हाईकोर्ट पहले ही बोकारो पुलिस को फटकार लगा चुका है. पुष्पा कुमारी मामले में उसकी मां रेखा देवी द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

पुष्पा कुमारी केस में एक कंकाल भी बरामद किया गया था, लेकिन अब तक उसकी डीएनए जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. मामले में प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता रोहित विंसेंट मार्की ने बताया कि नई याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट में मेंशनिंग की गई है.

उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले की सुनवाई अगले सप्ताह हो सकती है. वहीं लगातार सामने आ रहे गुमशुदगी के मामलों को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !