Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-08

Giridih News : खनडीहा पहुंचे मंत्री सुदिव्य सोनू, हत्या के शिकार युवक के परिजनों से की मुलाकात

Giridih News : सुदिव्य कुमार सोनू शुक्रवार को गिरिडीह के खनडीहा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक दिलीप दास के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में कोयला चोरी को लेकर हुए विवाद और झड़प के दौरान 25 वर्षीय युवक दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।मंत्री सुदिव्य सोनू ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने तत्काल आर्थिक सहयोग राशि भी परिजनों को सौंपी।


दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई :- मंत्री


मंत्री ने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिवार की हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाए।


दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत


सुदिव्य सोनू ने कहा कि इस तरह की दुखद घटना पर राजनीति करने के बजाय मानवता के आधार पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने की आवश्यकता है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !