Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अवैध बस संचालन, रोजगार, बीपीएल कोटे में नामांकन, जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, छात्रवृत्ति, स्कूल फीस माफी और आवास योजना समेत कई मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में त्वरित और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हर शिकायत पर गंभीर प्रशासन, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
जन शिकायत निवारण दिवस में सामाजिक और जनहित से जुड़े कई ज्ञापन भी सौंपे गए। उपायुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की जांच कर लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो।
DC की पहल पर दिव्यांग ममता को मिली ई-ट्राई साइकिल
कदमा के शास्त्रीनगर निवासी दिव्यांग ममता कुमारी ने जन शिकायत निवारण दिवस में ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त के निर्देश पर तुरंत प्रक्रिया पूरी कर उन्हें ई-ट्राई साइकिल प्रदान की गई। सहायता मिलने पर ममता कुमारी और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।