Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-09

Ranchi : कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस और युवक के बीच मारपीट, जवान पर जानलेवा हमला, रोंगटे खड़ा करने वाला वीडियो आया सामने

Ranchi: राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी और कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पीछे से पत्थर से वार कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी मौके पर ही गिर पड़ा.
मामले की जांच शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट करने वाला युवक एक टेंपो चालक बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई. घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा
जिले के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि ट्रैफिक जवानों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जिसके बाद नगड़ी थाने में कंप्लेन किया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !