Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Hazaribagh News : सगी बहन से दुष्कर्म के आरोप में भाई गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Hazaribagh News : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने ही सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उसका पति बाजार से दवा लेने गया था। पीड़िता घर में अपने बच्चे के साथ अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर उसके सगे भाई, अनुज कुमार, ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार 


मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज 4 घंटे के भीतर आरोपी अनुज कुमार को हजारीबाग रोड स्थित टीपी-5 के पास से धर दबोचा।

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले का एक दुखद पहलू यह भी है कि माता-पिता के निधन के बाद पीड़िता ने ही अपने इस छोटे भाई को पाल-पोसकर बड़ा किया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !