Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Giridih News : गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित बस होटल में घुसी; महिला समेत दो घायल

Giridih News : जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसी। घटना पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग के परियाणा इलाके की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।जानकारी के अनुसार “विष्णु रथ” नामक यात्री बस तेज गति से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सड़क किनारे बने होटल में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय होटल में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।


महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच


हादसे में होटल संचालक ऋतु मंडल की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !