Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Yogi Cabinet Expansion: Up राजनीति में हलचल, योगी कैबिनेट में नए समीकरण की तैयारी

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर अब जल्द विराम लग सकता है।जानकारी के मुताबिक रविवार 10 मई को योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। वर्तमान में यूपी सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक रूप से 60 मंत्रियों तक की नियुक्ति संभव है। ऐसे में छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

इन नेताओं के नाम सबसे आगे, सियासी समीकरण साधने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है उनमें कृष्णा पासवान, सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया और रोमी साहनी का नाम शामिल है। इन नामों के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए इन नेताओं को मौका दिया जा सकता है।

राज्यपाल से मिलेंगे CM योगी, आज शाम अहम मुलाकात
कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6:30 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसे बेहद अहम बैठक माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद ही नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है।

2027 चुनाव से पहले बड़ा दांव, बिना किसी मंत्री को हटाए विस्तार संभव
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण भाजपा संगठन और सरकार दोनों चुनावी रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं। इसी के तहत योगी कैबिनेट के विस्तार पर सहमति बनी बताई जा रही है। खास बात यह है कि फिलहाल किसी मौजूदा मंत्री को हटाने या विभागों में बड़े फेरबदल की संभावना कम दिखाई दे रही है। नए चेहरों की एंट्री के जरिए पार्टी अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों को साधने की कोशिश में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !