Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Seraikela News: चांडिल में चला विशेष वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1 लाख से ज्यादा जुर्माना

Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा टोल के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 1 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के जरूरी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की.

प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर जागरूक भी किया गया. लोगों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई.

इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

जिला परिवहन विभाग ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !