Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Khunti Crime News: खूंटी पुलिस ने पकड़ी अवैध लकड़ी तस्करी, पिकअप समेत चालक गिरफ्तार

Khunti Crime News: खूंटी जिले की तपकरा थाना पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में जंगल की लकड़ी बरामद की है. मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है.

पुलिस को 9 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि तपकरा थाना क्षेत्र से एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी में चोरी की लकड़ी लादकर लोहाजिमी से कालेट की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने लोहाजिमी-कालेट मार्ग पर निगरानी शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया. पुलिस के रुकने के संकेत देने पर चालक वाहन लेकर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर वाहन को पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन संख्या JH01DP-5810 से पीले तिरपाल में ढंकी 25 पीस लकड़ियां बरामद की गईं. इसके अलावा वाहन से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया.

पुलिस ने जब चालक से लकड़ी से संबंधित वैध कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने लकड़ी, वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लकड़ी तपकरा के एक व्यापारी तक पहुंचाने के लिए कहा गया था. मामले में तपकरा थाना कांड संख्या 04/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार चालक की पहचान 19 वर्षीय कुनाल स्वांसी के रूप में हुई है, जो तपकरा थाना क्षेत्र के चुकाटोली गांव का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता, एसआई रामजी यादव, एसआई जलेश्वर उरांव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !