Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jamshedpur News : MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल को ICU संचालन के लिए मिले 35 लाख रुपये

Jamshedpur News : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बड़ा वित्तीय आवंटन किया है. सरकार ने जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ICU और ICCU के सुचारू संचालन के लिए 35 लाख रुपये की राशि जारी की है.


वेतन भुगतान के लिए जारी हुई राशि, जमशेदपुर कोषागार से होगी निकासी


विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह राशि अस्पताल में ICU और ICCU इकाई के लिए सृजित पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर खर्च की जाएगी. राशि की निकासी जमशेदपुर कोषागार से की जाएगी.


अधीक्षक को बनाया गया व्ययन पदाधिकारी, हर महीने देना होगा उपयोगिता प्रमाण-पत्र


अस्पताल के अधीक्षक बलराम झा को इस राशि का निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि का उपयोग तय वित्तीय नियमों और प्रावधानों के तहत ही किया जाएगा. सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि संबंधित उपयोगिता प्रमाण-पत्र प्रत्येक माह की 7 तारीख तक विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा.

इस वित्तीय आवंटन से अस्पताल की ICU सेवाओं के संचालन में मदद मिलेगी और वहां कार्यरत कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा. इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !