Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Ranchi News: रांची में एसएससी परीक्षा में धांधली का खुलासा, पिस्का मोड़ के परीक्षा केंद्र पर छापेमारी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के "फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर" में कर्मचारी चयन आयोग की जनरल ड्यूटी (SSC GD) परीक्षा में धांधली का मामला सामने आया है. सीनियर एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने केंद्र पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

तकनीकी छेड़छाड़ और रिमोट एक्सेस की आशंका
पुलिस को खुद एसएससी की ओर से भी गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. प्रारंभिक जांच में कंप्यूटर सिस्टम के साथ तकनीकी छेड़छाड़ और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में धांधली की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मौके से कंप्यूटर सिस्टम और अन्य तकनीकी उपकरणों को जांच के लिए कब्जे में लिया है.

बड़े गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
पकड़े गए संदिग्धों से पुलिस हिरासत में पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !