Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Ranchi News: दुष्कर्म मामले की आरोपी ओली विश्वकर्मा की जमानत पर टली सुनवाई, सिविल कोर्ट ने पुलिस से तलब की केस डायरी

Ranchi News: रांची की मेडिकल स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा से जुड़े दुष्कर्म मामले में सिविल कोर्ट ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. आरोपी ओली ने निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब अपर न्यायायुक्त की कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है. अदालत इस मामले पर अब 15 मई को सुनवाई करेगी, तब तक पुलिस को केस से संबंधित सभी रिकॉर्ड और डायरी जमा करने को कहा गया है.

पार्टी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का है आरोप
ओली विश्वकर्मा पर आरोप है कि उसने एक युवती को पार्टी के बहाने बुलाया था, जहां उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले को लेकर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज है. इससे पहले न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए ओली की जमानत अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !