Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jharkhand News: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ब्रेक, 10 साल से दारोगा बनने की आस में टकटकी लगाए बैठे ASI, 600 पद खाली होने के बावजूद अधिसूचना गायब

Jharkhand News: झारखंड पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से अवर निरीक्षक (SI) के पद पर होने वाली प्रोन्नति पिछले दो साल से ठप पड़ी है. 1994 में बहाल हुए पुलिसकर्मियों को 2016 में एएसआई बनाया गया था, लेकिन इसके बाद से पदोन्नति का मामला लटका हुआ है. पुलिस मुख्यालय स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अंतिम अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिससे करीब 10 साल का अंतराल हो गया है और कई पुलिसकर्मी बिना दारोगा बने ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

600 रिक्तियां होने पर भी 26 महीने से फाइलें धूल फांक रही हैं
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दारोगा पद के लिए विभाग में करीब 600 रिक्तियां मौजूद हैं और कई एएसआई शारीरिक व तकनीकी रूप से इसके योग्य भी पाए गए हैं. इसके बावजूद पिछले 26 महीनों से अंतिम सूची का प्रकाशन नहीं हुआ है. पुलिस एसोसिएशन ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि इस देरी से अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है. साथ ही, प्रोन्नति न मिलने से हर महीने औसतन 3,444 रुपये के वेतन का आर्थिक नुकसान भी पुलिसकर्मियों को झेलना पड़ रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !