Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jamtara News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में बच्ची की मौत, हाईवे जाम

Jamtara News : झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।मिली जानकारी के अनुसार कोरीडीह वन गांव निवासी सफाउल अंसारी की पुत्री सजदा खातून तालाब से स्नान कर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। लेकिन धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई।


मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर सुबह करीब 11 बजे से गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे जाम कर दिया।

सूचना मिलने के बाद नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई व मुआवजे के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !