Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Kriti Sanon Career Struggle: Starkid Culture” पर फूटा Kriti Sanon का दर्द, कृति सैनन ने खोले इंडस्ट्री के राज

Kriti Sanon Career Struggle: Kriti Sanon ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृति ने नेपोटिज्म, संघर्ष और इंडस्ट्री में मौजूद पैट्रिआर्की पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में कई बार उन्हें फिल्मों से सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया, क्योंकि मेकर्स किसी स्टारकिड को मौका देना चाहते थे।

रोल हाथ से निकलने का दुख
Kriti Sanon ने कहा कि आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई मौके ऐसे आए जब वह किसी रोल के बेहद करीब थीं, लेकिन बाद में वह किरदार किसी स्टारकिड को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि उस समय ये बातें काफी परेशान करती थीं, क्योंकि ये सब उनके कंट्रोल में नहीं था। कृति के मुताबिक, बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के इंडस्ट्री में टिके रहना आसान नहीं होता और हमेशा अगले काम को लेकर असुरक्षा बनी रहती है।

“मिमी” बनी करियर का टर्निंग पॉइंट
Mimi को कृति सैनन अपने करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट मानती हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से पहले उन्हें लंबे समय तक वैसी स्क्रिप्ट्स और मौके नहीं मिले, जिनसे वह अपनी एक्टिंग क्षमता दिखा सकें। कृति ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में धीरे-धीरे रिस्क लिए और हर फैसला सोच-समझकर लिया, जिसका फायदा उन्हें आगे जाकर मिला।

पैट्रिआर्की पर खुलकर बोलीं कृति
Kriti Sanon ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं और पुरुषों के बीच होने वाले फर्क पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आज भी कई मामलों में मेल एक्टर्स को ज्यादा अहमियत दी जाती है। फिल्मों का बजट कम होने पर सबसे पहले फीमेल लीड की फीस में कटौती की जाती है और सेट पर मिलने वाली सुविधाओं व सम्मान में भी अंतर नजर आता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति जल्द ही Cocktail 2 में Shahid Kapoor और Rashmika Mandanna के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन Homi Adajania कर रहे हैं और यह 19 जून 2026 को रिलीज होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !