Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Jamtara News: थाईलैंड में जामताड़ा की बेटी का कमाल, दिवाषी हेंब्रम ने जीता गोल्ड

Jamtara News: जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की प्रतिभाशाली निशानेबाज दिवाषी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड और देश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा बनी दिवाषी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

14 सदस्यीय भारतीय टीम में चमकी दिवाषी की प्रतिभा
जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने बताया कि 4 से 7 मई तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 सदस्यीय भारतीय दल ने हिस्सा लिया था। इसी टीम में शामिल दिवाषी हेंब्रम ने अपने शानदार निशाने से भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान उनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई।

गोवा में गोल्ड जीतने के बाद मिला था भारतीय टीम में मौका
बताया गया कि इसी साल जनवरी में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता में भी दिवाषी ने स्वर्ण पदक जीता था। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में किया गया। पिछले चार-पांच महीनों से वह लगातार कठिन प्रशिक्षण ले रही थीं और उनकी मेहनत का परिणाम अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देखने को मिला। उनकी सफलता ने ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए नई प्रेरणा पेश की है।

आज जामताड़ा लौटेंगी दिवाषी, होगा भव्य स्वागत
दिवाषी हेंब्रम की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे जामताड़ा जिले में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है। जानकारी के अनुसार दिवाषी रविवार शाम को जामताड़ा पहुंचेगी, जहां उनके सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्थानीय खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी खास तैयारियां की जा रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !