Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

PM Modi On Petrol Crises: वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी का संदेश, भारत में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

PM Modi On Petrol Crisis: वैश्विक तनाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। तेलंगाना की राजधानी Hyderabad में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए Narendra Modi ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बेहद सोच-समझकर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात में ईंधन की बचत करना देशहित में सबसे जरूरी कदम बन गया है। पीएम ने साफ शब्दों में ये कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों का अनावश्यक उपयोग रोकना समय की मांग है।

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता, महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी है। खासतौर पर हॉर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय संकट का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ऊर्जा बचत को बताया देशभक्ति, सौर ऊर्जा और इथेनॉल पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर देशवासी ईंधन की बचत करेंगे तो विदेशी मुद्रा पर दबाव कम होगा और वैश्विक संकट के असर को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण को केवल आर्थिक जरूरत नहीं बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी बताया। पीएम ने यह भी कहा कि सरकार वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को तेजी से बढ़ावा दे रही है। भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण बढ़ाकर आयातित तेल पर निर्भरता कम करने की कोशिश की जा रही है।

तेलंगाना को 9,400 करोड़ की सौगात, टेक्सटाइल पार्क से रोजगार की उम्मीद
इस दौरान प्रधानमंत्री ने Telangana के लिए करीब 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें वारंगल का काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क सबसे खास रहा, जिसे देश का पहला पूरी तरह कार्यशील पीएम मित्र पार्क बताया जा रहा है। इसके अलावा नए पेट्रोलियम टर्मिनल, सड़क चौड़ीकरण और रेलवे परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई। पीएम ने कहा कि सरकार अब एलपीजी के साथ-साथ PNG और CNG नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार कर रही है, ताकि लोगों को सस्ता और सुरक्षित ईंधन मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !